खबर के अनुसार बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के बाद विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। अक्टूबर महीने से राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र धुंआ मुक्त हो जाएंगे और लकड़ी के स्थान पर अब एलपीजी गैस से खाना बनाया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार के 1 लाख 15 हजार 9 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बजट की स्वीकृति दे दी हैं। जल्द ही आंगनबाड़ी के प्रति केंद्र दो गैस सिलिंडर एवं चूल्हा उपलब्ध कराया जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के कई जिलों में गैस चूल्हा और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खाना बनाना आसान हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment