बिहार में 2025 में मिलेंगी इतनी छुट्टी, कैलेंडर जारी

पटना: बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, सामान्य अवकाश के दिन 61 निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शिक्षक वर्ग के लिए विशेष 30 दिनों का ग्रीष्मावकाश भी शामिल है। 

इन छुट्टियों को जोड़ने के बाद कुल अवकाश दिनों की संख्या 91 हो जाती है। हालांकि, रविवार के अवकाश को हटा दिया गया है, जिससे अवकाश की कुल संख्या 81 दिन हो जाती है। इस कैलेंडर में बिहार के विभिन्न प्रमुख त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों के लिए अवकाश निर्धारित किया गया है। 

इनमें नववर्ष, दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा, होली, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर अवकाश रहेगा। विशेष रूप से दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा की छुट्टियां 20 से 28 अक्टूबर तक निर्धारित की गई हैं, जबकि होली का अवकाश 13 से 15 मार्च तक रहेगा।

2025 के अवकाश कैलेंडर के प्रमुख दिन:

नववर्ष - 1 जनवरी

गुरु गोविंद जयंती - 6 जनवरी

मकर संक्रांति - 14 जनवरी

कर्पूरी ठाकुर जयंती - 24 जनवरी

गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी

वसंत पंचमी - 3 फरवरी

संत रविदास जयंती - 12 फरवरी

शब-ए-बारात - 14 फरवरी

महाशिवरात्रि - 26 फरवरी

होली - 13 से 15 मार्च

बिहार दिवस - 22 मार्च

ईद - 31 मार्च और 1 अप्रैल

सम्राट अशोक अष्टमी - 5 अप्रैल

रामनवमी - 6 अप्रैल

महावीर जयंती - 10 अप्रैल

आंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल

गुड फ्राइडे - 18 अप्रैल

वीर कुंवर सिंह जयंती - 23 अप्रैल

मई दिवस - 1 मई

जानकी नवमी - 6 मई

बुद्ध पूर्णिमा - 12 मई

बकरीद - 7 से 8 जून

कबीर जयंती - 11 जून

मुहर्रम - 6 से 7 जुलाई

अंतिम श्रावणी सोमवार - 4 अगस्त

रक्षाबंधन - 9 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस/चेहल्लुम - 15 अगस्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - 16 अगस्त

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन - 5 सितंबर

अनंत चतुर्दशी - 6 सितंबर

विश्वकर्मा पूजा - 17 सितंबर

दुर्गा पूजा (कलश स्थापना) - 22 सितंबर

दुर्गापूजा/ गांधी जयंती - 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक

जेपी जयंती - 11 अक्टूबर

श्रीकृष्ण सिंह जयंती/दीपावली/चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज/छठ पूजा - 20 से 28 अक्टूबर तक

गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा - 5 नवंबर

राजेंद्र प्रसाद जयंती - 3 दिसंबर

क्रिसमस - 25 से 31 दिसंबर तक

0 comments:

Post a Comment