विभाग के मंत्री, धर्मवीर प्रजापति के अनुसार, लंबे समय से होमगार्ड विभाग में कोई भर्ती नहीं हुई है, और सरकार की योजना है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। इसके लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, विभाग में रेगुलर भर्ती के लिए एक अलग भर्ती बोर्ड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री से लिया जाएगा।
बता दें की भर्ती प्रक्रिया मार्च 2024 तक शुरू हो सकती है, और चूंकि खाली पदों की संख्या अधिक है, इसलिए भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण की प्रक्रिया को पूरा करने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। होमगार्ड के मूल्यांकन के लिए नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं, और दौड़ के समय-सीमा के निर्धारण पर भी नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए वर्तमान में जो नियमावली है, उसके तहत उम्मीदवार को हाईस्कूल (10वीं) पास होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार इससे अधिक शिक्षा प्राप्त करता है, तो उसे अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, जो 2 से 5 अंक तक हो सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment