रोजगार मेलों की योजना
सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय के अनुसार, ये रोजगार मेले मेरठ जिले और आसपास के अन्य जिलों के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। कुल छह रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चार छोटे रोजगार मेले कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में और दो बड़े रोजगार मेले अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में 100 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि अपने-अपने पदों के लिए भर्ती करेंगे और उम्मीद है कि 10,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पिंक मेला – एक विशेष पहल
एक विशेष पहल के तहत, 12 फरवरी 2025 को एक पिंक मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य विशेष रूप से बेटियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह मेला माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जहां 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेंगे और नौकरी देगी।
रोजगार मेलों में भाग लेने की शर्तें
इन रोजगार मेलों में 8वीं कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, तकनीकी और गैर-तकनीकी सभी युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। ये मेले विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों की पेशकश करेंगे, जिनमें बैंकिंग, पैकिंग, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और कई अन्य सेक्टर्स शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों का क्या होगा वेतन
न्यूनतम वेतन 12,000 रुपए से लेकर अधिकतम 40,000 रुपए तक हो सकता है। विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कंपनियां अपने प्रतिनिधि भेजेंगी जो उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेंगे और उनकी स्किल्स के अनुसार उन्हें नौकरी देने का निर्णय करेंगे।
पंजीकरण और तैयारी के लिए जानकारी
जिन युवाओं को इन रोजगार मेलों में भाग लेना है, वे जल्द से जल्द रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण करा लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment