साप्ताहिक प्रेम राशिफल: 20 जून से 26 जून 2019 तक

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर सप्ताह इंसान का प्रेम जीवन ग्रहों के चाल के अनुसार बदलता रहता हैं। ग्रहों की चाल अनुकूल हो तो प्रेम जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हैं और अगर ग्रहों का चाल अनुकूल नहीं हो तो प्रेम जीवन में परेशानी आने लगती हैं। आज ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक प्रेम राशिफल के बारे में की इस सप्ताह 20 जून से 26 जून 2019 तक का समय किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 20 जून से 26 जून 2019 का समय मेष, सिंह और धनु राशि के लिए खास रहने वाला। इस समय में ग्रहों की चाल इनके अनुकूल रहेगी। जिसके कारण इन्हे प्यार में सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं। सप्ताह के शुरूआती समय में प्रेमी प्रेमिका के बीच थोड़ी बहुत अनबन की समस्या हो सकती हैं। लेकिन यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए सबसे उत्तम रहेगा। आप कृष्ण जी की उपासना करें। 

वृष, कन्या और मकर राशि, 20 जून से 26 जून 2019 तक का समय वृष, कन्या और मकर राशि के प्रेम जीवन के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में शनि इनके लव भाव में भारी नजर आ रहा हैं। जिसके कारण इनका मन अशांत रह सकता हैं। लेकिन सप्ताह का अंत समय इनके लव लाइफ के लिए सबसे बेहतर रहेगा। इनके लव लाइफ की परेशानियां समाप्त हो सकती हैं तथा इनके जीवन में सच्चे प्रेम की दस्तक हो सकती हैं। ये लोग प्यार में जीत हासिल कर सकते हैं। भगवान कृष्ण का दर्शन करना इनके लिए फलदायक साबित हो सकता हैं। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, शास्त्रों के अनुसार इस सप्ताह मिथुन, तुला और कुंभ राशि का प्रेम जीवन मिला जुला रहेगा। क्यों की 20 जून से 26 जून 2019 तक इनके लव भाव में मंगल भारी नजर आ रहा है। जिससे इनके लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता हैं। आप इस सप्ताह लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें तथा अपने लव पार्टनर को मनाने की कोशिश करें। आपके लिए भगवान श्री कृष्ण की आराधना करना लाभकारी साबित हो सकता हैं। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 20 जून से 26 जून 2019 तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं। इस सप्ताह इनकी कुंडली में एक मजबूत प्रेम योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे इन्हे प्यार में सफलता मिल सकती हैं। इनकी जिंदगी अचानक से बदल सकती हैं। इस राशि के जातक एक सफल प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने लव पार्टनर को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो सप्ताह का अंत समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके प्रेम जीवन पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment