डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो 20 जून के दिन चन्द्रमा शुक्र पर्वत पर निवास करेगा। जिसका असर सभी राशियों के प्रेम संबंधों पर दिख सकता हैं। कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है तो कुछ राशियों के रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 20 जून के प्रेम राशिफल के बारे में की इस दिन प्रेम संबंधों को लेकर किन राशियों के नसीब में क्या है खास। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, प्रेम संबंधों को लेकर 20 जून के दिन मेष, सिंह और धनु राशि का नसीब मिला जुला रहेगा। इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन हो सकती हैं। इनका जीवनसाथी इनसे नाराज हो सकता हैं। माता पिता से बहस होने के कारण मन अशांत रह सकता हैं। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेगा और आपके रिश्तों में धीरे धीरे मजबूती आएगी। आप विष्णु जी की आराधना करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 जून के दिन वृष, कन्या और मकर राशि की कुंडली में चन्द्रमा चक्र लगा रहा हैं। जो प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इससे आपका नसीब खुल सकता हैं तथा प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती है। इस राशि के जातक एक सफल प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा तथा प्रेम जीवन में आने वाली समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। आप विष्णु जी का दर्शन करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, प्रेम संबंधों को लेकर 20 जून का दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए अनुकूल रहेगा। इस दिन शुक्र आपके लव भाव में स्थित हैं जिसके कारण आपका नसीब खुल सकता हैं। आपके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। माता पिता के साथ से आप जीवन में तरक्की हासिल कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। इस राशि के पति पत्नी एक रोमांटिक प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। इनके प्रेम संबंधों पर विष्णु कृपा बनी रहेगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 जून के दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि की कुंडली में ग्रहों का संयोग अनुकूल नहीं हैं। जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर से अनबन की समस्या हो सकती हैं। पति पत्नी के प्रेम संबंधों में दरार आ सकती हैं। क्रोध के कारण आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। इस दिन आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेगा। आप विष्णु जी की आराधना करें।

0 comments:
Post a Comment