जानें नींद में क्यों चलने लगते हैं लोग

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हे नींद में चले की समस्या होती है। जिस समस्या के कारण लोगों को कई तरह के परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से कुछ लोगों को नींद में भी चलने की आदत होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की नींद में क्यों चलने लगते हैं लोग। 
1 .मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार हमारे दिमाग में दो तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ये केमिकल तब काम करता हैं जब इंसान जागे रहता है और ये केमिकल तब काम करता है जब इंसान सो जाता हैं। इन केमिकल में संतुलन होना बेहद जरुरी होता हैं। लेकिन जब इस केमिकल का संतुलन ठीक तरीकों से नहीं होता हैं तब इन्सान नींद में चलने लगता है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। 

2 .जब कोई इंसान अधिक टेंसन या डिप्रेशन में रहता हैं तो इससे दिमाग की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर इंसान के याददाश्त पर होता है। इससे इंसान को भुलाने की बीमारी हो जाती है। साथ ही साथ इंसान नींद में भी चलने लगता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो इसे नजरअंदान ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। 

3 .नींद में चलने की बीमारी अधिक अल्कोहल और कैफीन के सेवन से होता है। जब कोई व्यक्ति अधिक अल्कोहल का सेवन करता हैं तो इससे दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं। साथ ही साथ दिमाग में पाए जाने वाले केमिकल असंतुलित हो जाते हैं। जिसके कारण नींद में चलने की समस्या शुरू हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे अपने सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा अल्कोहल और कैफीन से दूर रहना चाहिए। 

4 .अगर आपको नींद में चलने की बीमारी है तो आप प्रतिदिन सुबह में मॉर्निंग वॉक करें तथा पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे नींद में चलने की समस्या धीरे धीरे कम हो जाएगी तथा आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही साथ आपकी याददाश्त भी ठीक ततरीकों से कार्य करेगी। इस समस्या से बचने के लिए आप डॉक्टर की सलाह भी लेते रहें। 

0 comments:

Post a Comment