निजी संबंधों में बाधक बन सकती है ये बीमारी, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी कपल अपने निजी संबंधों का आनंद लेना चाहते हैं ताकि उनके रिलेशनशिप में कोई परेशानी ना आएं। लेकिन कभी कभी महिला या पुरुष के शरीर के अंदर कुछ ऐसी बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जिसके कारण उनके निजी संबंधों में बाधा आने लगती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जो बीमारी निजी संबंधों में बाधक बन सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
डायबिटीज, पीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर अनिल भंसाली ने बताया की डायबिटीज की बीमारी इंसान के निजी संबंधों में बाधक बन सकती हैं। क्यों की डायबिटीज की बीमारी होने पर महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स की कमी हो जाती हैं तो वही पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स में कमी आने लगती हैं। जिसके कारण उनके निजी संबंधों में बाधा आने लगता हैं। साथ ही साथ डायबिटीज के कारण कपल शारीरिक और मानसिक रूप से भी कमजोर हो जाते हैं।
डॉक्टर अनिल भंसाली ने बताया की अनकंट्रोल डायबिटीज़ से 70 प्रतिशत पुरुष में संबंध बनाने की चाहत खत्म हो जाती हैं तो वही 50 प्रतिशत महिलाओं के साथ भी ऐसा होता हैं। डॉक्टर का ये भी कहना था की डायबिटीज के कारण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा समस्या होती हैं और उनमें गर्भाधान करने की शक्ति भी धीरे धीरे कम हो जाती हैं।
डॉक्टर के अनुसार डायबिटीज की बीमारी इंसान के शरीर को धीरे धीरे प्रभावित करती हैं। इससे शरीर के लगभग सभी अंग प्रभावित होते हैं और व्यक्ति को पता नहीं चल पाता हैं। अनिल भंसाली ने बताया की यदि इंसान अपने जीवनशैली में सुधार करता हैं और खानपान पर ध्यान रखता हैं तो डायबिटीज के इस समस्या को आसानी से रोका जा सकता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करें, मोर्निंग वॉक करें तथा खुद को तनावमुक्त रखें। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:

Post a Comment