मछली का कांटा अगर गले में फंस जाए तो करें ये चार काम

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें मछली खाना पसंद होता है। लेकिन मछली खाते समय सबसे ज्यादा डर कांटा से लगता है। क्यों की मछली का ये कांटा कभी कभी गले में फंस जाता है। जिसके कारण इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम आप गले में कांटा फंस जाने के बाद कर सकते है। तो आइये इसके बारे में जानते है विस्तार से की मछली का कांटा अगर गले में फंस जाए तो करें ये चार काम।
1 .डॉक्टर से मिलें, अगर किसी व्यक्ति के गले में मछली का कांटा फंस जाता है तो उसे सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। क्यों की कई बात गले में कांटा फंस जाने के कारण संक्रमण होने का खतरा रहता है। इससे इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के गले में कांटा फंस जाता है तो वो सबसे पहले डॉक्टर से मिलें ताकि उन्हें किसी भी तरह के परेशानी का सामना करना ना पड़े और इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
2 .चावल खाएं, गले में मछली का कांटा फंस जाए तो चावल आपकी मदद कर सकता है। आप पके हुए चावल को लेकर एक गोला बना लें और फिर उसे निगल लें। ऐसा करने से आपके गले में फंसा हुआ कांटा पेट के अंदर चला जायेगा और इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के गले में कांटा फंस जाता हैं तो आप ये काम कर सकते है।
3 .केला खाएं, गले में मछली का कांटा फंस जाए तो केला सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। आप कांटे निकालने के लिए केले को बिना चबाए निगल लें। इससे आपके गले में फंसा हुआ कांटा पेट में चला जायेगा और आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। क्यों की केला में चिकनाहट पाया जाता है। जिसके कारण कांटा भी उसी के साथ पेट के अंदर चला जायेगा।
4 .सूखी रोटी खाएं, अगर आपके पास चावल मौजूद ना हो और गले में मछली का कांटा फंस गया हो तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सूखी रोटी को चबाकर निगल लें। ऐसा करने से गले में फंसा मछली का कांटा पेट के अंदर चला जायेगा और इस समस्या से आपको निजात मिल जाएगा। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसी समस्या होती है तो वो ये काम जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment