हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को चलने फिरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और थका थका महसूस करता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिन बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इस बीमारी के कारण जोड़ों में होता है दर्द।
अर्थराइटिस की बीमारी, जब किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस की बीमारी हो जाती हैं तब उसके जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस बीमारी के कारण इंसान के जोड़ों में दर्द होता रहता हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इतना ही नहीं इस बीमारी के कारण कभी कभी शरीर में सूजन की समस्या भी जन्म ले लेती हैं और इंसान को चलने फिरने में काफी दिक्कत होता हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
अर्थराइटिस होने के कारण, इंसान की उम्र जैसे जैसे बढ़ती जाती हैं उनके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण हड्डियों का ग्रोथ सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या को आप नजरअंदाज ना करें क्यों की अर्थराइटिस की ये बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ता रहता हैं और दर्द की समस्या में भी वृद्धि हो जाती हैं। जिसके कारण इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
अर्थराइटिस के उपचार, अगर किसी व्यक्ति के जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं तथा वो अर्थराइटिस की बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं तो उसे सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस की बीमारी होती हैं तो उसे सुबह के समय रोजाना मॉर्निंग वॉक और शारीरिक व्यायाम करनी चाहिए। इससे धीरे धीरे अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा तथा जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment