हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो गर्भवती होने के बाद गर्भपात कस शिकार हो जाती हैं। महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं की आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी होने से महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को इन बातों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं अपना ख्याल रख सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .फोलिक एसिड की कमी, अगर किसी महिला के शरीर में फोलिक एसिड की कमी हैं तो महिलाएं गर्भपात का शिकार हो सकती हैं। क्यों की फोलिक एसिड की कमी होने से महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को गर्भवती होने से पहले फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उन्हें गर्भपात का सामना करना ना पड़ें।
2 .आयरन की कमी, शरीर में आयरन की कमी भी गर्भपात का कारण हो सकता हैं। क्यों की आयरन की कमी के कारण महिलाएं एनीमिया बीमारी का शिकार हो जाती हैं। जिससे महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास रूक जाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती है। इस लिए गर्भवती होने से पहले महिलाओं को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उसे गर्भपात का सामना करना ना पड़े और उसके गर्भाशय में एक स्वस्थ भूर्ण का निर्माण हो सके।
3 .आयोडीन की कमी, शरीर में आयोडीन की कमी होने से थायराइड की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस थायराइड के कारण महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन आने लगता है और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भवती होने से पहले अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इससे गर्भपात होने की समस्या दूर हो जाएगी और शरीर भी सेहतमंद रहेगा।

0 comments:
Post a Comment