IIT Bombay की रिसर्च हिट, QS वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर रहा भारत का ये संस्थान

डेस्क: QS वर्ल्ड रैंकिंग में लगातार आठवे साल अमेरिका का MIT टॉप पर रहा हैं। टॉप 10 में हर साल की तरह इस साल भी अमेरिकन यूनिवर्सिटी का दबदवा देखने को मिला। अगर यही बात भारतीय यूनिवर्सिटी की करें तो इसमें IIT Bombay की रिसर्च हिट सबसे हिट रही। QS वर्ल्ड रैंकिंग ने IIT Bombay को भारत का सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी माना। 
वर्ल्ड रैंकिंग में लगातार तीसरे साल जगह बनाकर IIT Bombay देश का नंबर बन आईआईटी बन चूका हैं। वैसी बात अगर और आईआईटी की करें तो उनके रैंकिंग में कुछ गिरावट देखि गयी हैं। हर साल टॉप पर रहने वाले IIT Delhi और IISC बंगलौर की रैंकिंग भी गिरी है। 

QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के कुल 23 यूनिवर्सिटी शामिल हैं जिसमे IIT Bombay की रैंकिंग 152 है। अपने बेहतर शोध और कार्य की बदौलत IIT Bombay ने दुनिया के बेस्ट संस्थानों में अपनी धाक जमाई है। इस बार आईआईटी बॉम्बे पिछले साल की 162 रैंकिंग से दस स्टेप ऊपर आकर 152 वीं रैंक हासिल की हैं।

अगर पूरी दुनिया के यूनिवर्सिटी के रैंकिंग की बात करें तो इस रैंकिंग में भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी दूर दूर तक दिखाई नहीं देता है। हमारे देश की सरकार को इसपर सोचने की ज़रूरत है। की आज जब पूरी दुनिया साइंस और टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रही हैं। इस युग में हमारे देश का कोई भी यूनिवर्सिटी टॉप रैंकिंग में नहीं हैं। 

0 comments:

Post a Comment