डेस्क: कुछ देशों को छोड़ दिया जाएं तो पूरी में बहुत से देश भारत में सच्चे मित्र हैं। उनमे से ही एक हैं इजराइल। एक छोटा सा देश होने के बाद भी आज इजराइल दुनिया में एक ताकतवर देश के रूप में जाना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की इजराइल भारत की मदद क्यों करता हैं तथा किसी भी स्थिति में वो भारत के साथ हमेशा खड़ा रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .इजराइल एक यहूदी देश हैं। इतिहास गवाह रहा है कि यहूदियों पर हमेशा से ही अत्याचार होते रहे हैं। जब सुरक्षित शरण की आस में वे पूरी दुनिया में गए तो ज्यादातर जगहों पर उन पर अत्याचार हुए। तब भारत ने उन्हें बिना किसी भेदभाव के सुरक्षित शरण दिया। आज भारत में बसने वाले यहूदी भारत को अपनी मातृभूमि और इजराइल को पितृभूमि मानते हैं। यहां कारण हैं की इजराइल भारत को मदद करने के लिए हमेसा तैयार रहता हैं।
2 .इसराइल ने न केवल भारत को 1962, 1965 और 1971 में सैन्य मदद की बल्कि वो पहला देश था जिसने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद बांग्लादेश को मान्यता दी थी। तब से भारत और इजराइल की दोस्ती और भी गहरी हो गयी।
3 .भारत ने भी इजराइल के साथ अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया है। जुलाई 2015 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इसराइल के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव की वोटिंग से ख़ुद को अलग रखा।
4 .भारत इजराइल का हमेशा से अच्छा ग्राहक रहा है। भारत से व्यवसायिक सौदों में इजराइल हमेशा फायदे में रहा। भारत इजराइल को 1.95 बिलियन डॉलर का निर्यात करता है जबकि 2.50 बिलियन डॉलर का आयात करता है। इसमें रक्षा सौदे भी शामिल हैं।
5 .इजराइल कश्मीर मुद्दे पर भारत का हमेशा से समर्थन करता रहा और अधिकारिक तौर पर कश्मीर को भारत का हिस्सा बताता है। इजराइल कश्मीर मुद्दे पर हमेशा भारत के साथ रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment