जानिए कलावा बांधने के वैज्ञानिक कारण

साइंस डेस्क: हिंदू धर्म मानने वाले लगभग सभी लोग अपने हाथों में कलावा बांधते हैं। शास्त्रों में इसे बांधने से ग्रह मजबूत होते हैं। जिसके कारण इंसान के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हैं और जीवन में तरक्की हासिल होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कलावा बांधने के वैज्ञानिक कारण के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
विज्ञान के अनुसार कलावा बांधना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। शरीर विज्ञान के अनुसार शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती है। कलाई पर कलावा बांधने से इन नसों की क्रिया नियंत्रित रहती है। जिससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। 

कलावा बांधने से त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ का सामंजस्य बना रहता है। शरीर की संरचना का प्रमुख नियंत्रण कलाई में होता है। इसका मतलब है कि कलाई में मौली बांधने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में पाए जानें वाले सभी ग्लैंड सही तरीकों से कार्य करते हैं। इससे शरीर की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि कलावा बांधने से रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह और लकवा जैसे गंभीर रोगों से काफी हद तक बचाव होता है। इसलिए कलावा बांधना इंसान के लिए अच्छा माना जाता हैं। 

कलावा बांधने से कलाई की नसों पर दवाब पड़ता हैं। जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता हैं। जिससे शरीर में ब्लड प्रेशर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

0 comments:

Post a Comment