धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो सुबह का समय इंसान के लिए बहुत खास होता हैं। इस समय इंसान के जीवन में सकारात्मक शक्तियों का बास सबसे ज्यादा होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों को सुबह उठकर नहीं देखनी चाहिए। इससे जीवन में दरिद्रता आती हैं और इंसान के अंदर नकारात्मक शक्तियों का बास होने लगता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आईना :
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति सोकर उठता है तो उसके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है और निगेटिव एनर्जी का असर सबसे ज्यादा चेहरे पर होता है। इस स्थिति में जब हम सुबह उठते ही आइना देखते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जा आंखों के जरिए एक बार फिर हमारे अंदर प्रवेश कर जाती है। जिससे जीवन में परेशानी आती हैं।
खाली बाल्टी :
शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय खाली बाल्टी देखना सबसे अशुभ माना जाता हैं। इसे देखने से इंसान के जीवन में दरिद्रता आती हैं तथा धन दौलत में हानि होती हैं। ज्यादा तर लोग सुबह उठाकर बाथरूम जाते हैं और वहां पर खाली बाल्टी देखते हैं। इसलिए आप बल्कि को हमेसा पानी से भर कर रखें।
खाली वस्तुएं :
सुबह उठकर काली वस्तुएं नहीं देखनी चाहिए। इससे इंसान के जीवन पर नकारात्मक शक्तियों का असर होने लगता हैं। साथ ही साथ उन्हें काम काज में असफलता मिलती हैं। इसलिए आप सुबह के समय फ्रेस होकर कुछ देर के लिए भगवान का ध्यान करें।
0 comments:
Post a Comment