डेस्क: हिंदी हमारे देश की पहचान हैं। यह हमारी राष्ट्रभाषा भी है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में और भी ऐसे देश है, जहां बड़ी संख्या में लोग हिंदी बोलते है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन देशों के बारे में जिस देश के लोग हिंदी बोलते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
नेपाल :
आपको बता दें की नेपाल की राष्ट्रीय भाषा नेपाली है लेकिन नेपाल में नेपाली के अलावा मैथली, भोजपुरी और हिंदी बड़ी मात्रा में बोली जाती है। यहां के लोग हिंदी भाषा को अच्छी तरह से बोलना जानते हैं।
सिंगापुर :
ऐसे तो सिंगापुर की राष्ट्रीय भाषा माले और अंग्रेजी है। लेकिन यहां तमिल, मेंड्रेन के साथ हिंदी भी बड़ी मात्रा में बोली जाती है।
फिजी :
यह दुनिया का एक एक छोटा सा देश है और इस देश में एक नहीं बल्कि 4 राष्ट्रीय भाषा है। और उनमें से एक हिंदी भी है। यहां बहुत से लोग हिंदी बोलते हैं।
त्रिनिदाद और टोबैगो :
आपको बता दें की थाईलैंड और टोबेगो में अंग्रेजी राष्ट्रीय भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी और भोजपुरी भी बोली जाती है। यहां के लोग हिंदी भाषा को अच्छी तरह से बोलते हैं।
पाकिस्तान :
पाकिस्तान में उर्दू भाषा राष्ट्रीय भाषा में शामिल है। लेकिन यहाँ की बहुत बड़ी आबादी पंजाबी, सिंधी, पास्तो, बलूची और हिंदी भाषाएं भी बोलती हैं।
बांग्लादेश :
यहां की राष्ट्रीय भाषा बांग्ला है। लेकिन यहां इंग्लिश के साथ हिंदी भी बोली जाती है।
0 comments:
Post a Comment