हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में PCOS बीमारी तेजी के साथ फ़ैल रही हैं जिसका सबसे ज्यादा शिकार कम उम्र की लड़कियां हो रही हैं। जो एक चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में की आखिर क्या कारण हैं की कम उम्र की लड़कियां PCOS बीमारी का शिकार हो रही हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
गलत लाइफ-स्टाइल :
कम उम्र की लड़कियों में PCOS होने का सबसे बड़ा कारण गलत लाइफ स्टाइल हैं। समय पर भोजन न करना, खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी, अधिक मात्रा में जंक फूड खाना, योगा या व्यायाम का न करना और शराब व सिगरेट आदि का सेवन करने से कम उम्र की लड़कियों में यह बीमारी तेजी के साथ फ़ैल रही हैं।
रात को देर से सोना :
आज के समय में लड़कियां देर रात तक जागें रहती हैं। देर रात तक जागते रहने की वजह से शरीर को अच्छे से आराम नहीं मिल पाता हैं। जिससे लड़कियों में PCOS बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। और लड़कियों का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं।
हाई ब्लड प्रेशर :
डॉक्टरों की माने तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बर्तने की जरूरत होती हैं क्योंकि इस रोगों से परेशान लोगों को PCOS की समस्या होने का खतरा ज्यादा होता हैं। इसलिए लड़कियों को समस्य समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए।
स्ट्रेस :
जो लड़कियां ज्यादा सोचने वाली होती हैं उन्हें स्ट्रेस होना स्वभाविक हैं। ऐसे में तनाव और टेंशन के कारण वे इस खतरनाक रोग की चपेट में आ सकती हैं। इसलिए लड़कियों को ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए और खुद को हैप्पी रखने की कोशिश करनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment