न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भारतीय डाक विभाग ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। डाक विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 26 फरवरी 2020
पदों का नाम : जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन।
आपको बता दें की यह वैकेंसी भारतीय डाक विभाग के कर्नाटक सर्किल के लिए निकाली गई हैं।
योग्यता।
भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।
आयु सीमा।
भारतीय डाक विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर उम्मीदवार का चयन एग्जाम मैरिट के आधार पर होगा।
कैसे करें आवेदन।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment