न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं। राज्य के सभी 28 हजार 648 मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (इंस्ट्रक्टर) की बहाली होगी। शिक्षा विभाग ने इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए बहुत जल्द अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने को लेकर आदेश जारी किया है। प्राथमिक निदेशक के मुताबिक राज्य के सभी मध्य विद्यालयों में एक-एक शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली होगी।
आपको बता दें की प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिलों को भेजे आदेश में कहा है कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पदों पर नियोजन की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा संयुक्त रूप से योग्यता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर नियोजन इकाई द्वारा स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियोजन की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।
क्या होगी योग्यता।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हों साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा अथवा डिग्री होनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment