हेल्थ डेस्क: आज के समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए खतरनाक बनता जा रहा हैं। इसे वायरस को दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस भी माना जा रहा हैं। क्यों की अभी तक इसका सही इलाज नहीं खोजा गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे वायरस के बारे में जो वायरस कोरोना वायरस से भी खतरनाक हैं। इससे 2 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
इबोला वायरस।
2014 में जब दुनियाभर में इबोला महामारी ने दस्तक दी तो इसने 26800 लोगों को प्रभावित किया, जिसमें 40 फीसदी लोग मारे गए लेकिन उसका असर भौगोलिक तौर पर सीमित था। ये वायरस आमतौर पर पश्चिमी अफ्रीका के तीन देशों तक ज्यादा फैला रहा। इसे भी दुनिया में खतरनाक वायरस के तौर पर देखा गया।
स्वाइन फ्लू।
आपको बता दें की स्वाइन फ्लू का प्रकोप 2009 में देखा गया था। हालांकि उससे बहुत कम लोग प्रभावित हुए लेकिन उसने दुनिया के हर देश और जगह पर मौजूदगी दिखाई। स्वाइन फ्लू से करीब छह करोड़ लोग प्रभावित हुए। ऐसा माना जाता है कि इस वायरस से 01-02 लाख मौतें हुईं।
सार्स।
सार्स वर्ष 2003 के दौरान पहली बार चीन से फैला था। उसकी वजह से करीब 1500 से 2000 लोगों की जान गई थी। ऐसा माना गया था कि वहां ये वायरस किसी जानवर या बर्ड मनुष्यों में पहुंचा और फिर हवा के जरिए फैलने लगा। जिससे दुनिया भर में इस वायरस का प्रभाव देखने को मिला।
0 comments:
Post a Comment