हरियाणा में शिक्षक के 3827 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पीजीटी के 3827 पदों पर फिर से भर्तियां निकाली हैं।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2 मार्च 2020 

बायोलॉजी,  पद : 127
योग्यता : बॉटनी/ जूलॉजी/ लाइफ साइंस/ बायो साइंसेज/ बायो केमिस्ट्री/जेनेटिक्स/ माइकोबायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी/ प्लांट साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

केमिस्ट्री, पद : 131
योग्यता :  केमिस्ट्री/ बायो केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

कॉमर्स, पद : 304
योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए। 

कंप्यूटर साइंस, पद : 1373 
योग्यता : कंप्यूटर साइंस में एमएससी/ एमसीए डिग्री होनी चाहिए। 

इंग्लिश, पद : 530 
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ इंग्लिश में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

फाइन आर्ट्स, पद : 35
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ फाइन आट्र्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

हिंदी, पद : 194
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

हिस्ट्री, पद : 329
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ हिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

मैथ्स, पद : 522
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ मैथमेटिक्स/ अप्लाइड मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

म्यूजिक, पद : 35
योग्यता : न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संगीत में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।          

फिजिकल एजुकेशन, पद : 241
योग्यता : फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री या एमपीएड की डिग्री होनी चाहिए। 

उर्दू, पद : 06 
योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

वेतनमान : 47,600 से 1,51,100 रुपये। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया। 
लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता, अनुभव समेत अलग-अलग पैमानों पर दिए अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।

कैसे करें आवेदन। 
वेबसाइट  (www.hssc.gov.in) पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment