न्यूज डेस्क: सिविल सेवा परीक्षा बिहार BPSC की तैयारी आज के समय में लाखों लोग करते हैं। लेकिन सभी लोगों को इसमें सफलता नहीं मिलती हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण इसके सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी नहीं होना होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे BIHAR BPSC 2020 के प्रीलिम्स परीक्षा के नया सिलेबस के बारे में ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
प्रीलिम्स परीक्षा का नया सिलेबस।
• सामान्य विज्ञान (विज्ञान की सामान्य समझ, रोजमर्रा के अवलोकन और अनुभवों की जानकारियां)
• सामान्य मानसिक क्षमता के आधार पर प्रश्न
• राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामले
• बिहार का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन व इसकी प्रमुख नदी प्रणाली
• भारतीय राजनीति (प्रश्न भारत और बिहार में देश की राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और योजनाओं पर ज्ञान का परीक्षण करेंगे)
• स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और भारतीय अर्थव्यवस्था
• भारत और बिहार का इतिहास (बिहार के इतिहास के व्यापक पहलुओं और इस विषय की सामान्य समझ)
• भारत और बिहार का भूगोल (प्रश्न भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताओं सहित देश की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे)
• इसमें भारतीय आंदोलन और इसमें बिहार के योगदान (प्रश्नों को उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरुत्थान, राष्ट्रवाद के विकास और बिहार के विशेष संदर्भ के साथ आजादी की प्राप्ति और चरित्र से संबंधित होगा)
0 comments:
Post a Comment