Bihar BPSC 65th Exam का आंसर की जारी, यहां करें चेक

न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार BPSC का एग्जाम दिए थे तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 65 वीं कंबाइड कॉम्पिटिटिव री-एग्जामिनेशन के लिए आंसर-की जारी कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। 
कैसे करें चेक। 
चेक करने के लिए उम्मीदवारों को bpsc.bih.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इससे आप आंसर-की चेक कर सकते हैं। 

उम्मीदवार होमपेज पर Bihar BPSC 65th prelims Re-Exam answer key 2020 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अब आपके सामने एक नए पेज खुलकर आ जाएगा। जिससे आप अपना आंसर-की देख सकते हैं। 

ये भर्ती परीक्षा 17 फरवरी को 35 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न राज्य सरकारी विभागों में कुल 718 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें की ये आंसर की फाइनल नहीं बल्कि प्रोविजनिल है। फाइनल आंसर की अगले महीने जारी होने की उम्मीद है।

लेकिन अगर किसी उम्मीदवार को इस आंसर की में दिक्कत नजर आ रही हैं तो वो इसपर आपत्ति जता सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment