BIHAR NEWS: बिहार नियोजित शिक्षक आज से हड़ताल पर

न्यूज डेस्क: बिहार में आज से मैट्रिक का एग्जाम शुरू होने वाला हैं और बिहार के नियोजित शिक्षक आज से हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन ठप रह सकता है। हड़ताल सफल बनाने को लेकर तमाम शिक्षक संगठनों ने रविवार को बैठकें की और आंदोलन की कार्ययोजना बनाई गयी हैं। 
आपको बता दें की समान काम, समान वेतन के साथ सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर शिक्षक रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में पठन-पाठन को ठप रखा जाएगा। इसकी जानकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन कुमार ने रविवार को दानापुर में आयोजित एक बैठक में दी। समिति के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि समिति की तरफ से हर जिले में क्विक रिस्पांस टीम बनायी गयी है। यह टीम सभी स्कूलों में जाकर स्कूल बंद करवाएगी।

टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शिक्षक कन्वेंशन का आयोजन केदार भवन में किया गया हैं। इस दौरान राज्य भर के शिक्षक इकट्ठा हुए। इसमें सभी शिक्षकों ने 17 फरवरी से हड़ताल पर जाने का समर्थन किया हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक ने कहा कि 17 फरवरी से 14 मार्च तक राज्य भर में शिक्षक संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी।

0 comments:

Post a Comment