न्यूज डेस्क: अगर आपने SSC CGL के लिए अप्लाई किया था तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) की संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (Combined Graduate Level - CGL Exam) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें की ये एडमिड कार्ड सभी जोन्स के लिए जारी किए गए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड।
एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आप सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और दिए हुए लिंक को क्लिक करें। और अपना एडमिट डाउनलोड करें।
कब होगा एग्जाम।
आपको बता दें की एसएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 2 से 11 मार्च 2020 तक किया जाएगा। लाखों की संख्या में देशभर से उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है। एसएससी पहले कंप्यूटर मोड पर परीक्षा लेगा। इसके बाद विस्तृत परीक्षा होगी। दोनों में सफल होने के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। मार्च में होने वाली पहले चरण की परीक्षा से SSC CGL 2019 के अधिसूचित पदों को भरा जाएगा।
किन पदों पर होगा भर्ती।
कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (SSC CGL Exam) के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों (जैसे - असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, आदि) पर नियुक्तियां दी जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment