UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां करें चेक

न्यूज डेस्क: अगर आपने UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा दिया था तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम (ईएसई) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
कैसे देखें परिणाम। 
परीक्षा के परिणाम देखने के लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और दिए हुए लिंक पर क्लिक करने अपना परिणाम देख सकते हैं। 

आपको बता दें की इंजीनियरिंग सर्विसेज की यह परीक्षा 05 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। आपको बता दें कि आयोग ने सफल उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर लिखे हैं। अगर आपके रोल नंबर हैं तभी आप अगले एग्जाम में बैठ सकते हैं। 

आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा की तारीख 28 जून, 2020 को सुनिश्चित की है। मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार समय समय पर UPSC के आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। 

0 comments:

Post a Comment