न्यूज डेस्क: बिहार में मौसम पल-पल अपना रुख बदल रहा हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार आने वाले दो दिनों में बिहार के 33 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से निम्न हवा का दबाव बिहार के उत्तरी हिस्सों में बना है। जिसके कारण बिहार के ज्यादा तर हिस्सों में बारिश हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए बताया की पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा को छोड़कर प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश के आसार से जिससे तापमान में गिरावट आ सकती हैं। लेकिन 2 मई के बाद गर्म हवाएं चलने लगेगी और तापमान में अचानक से वृद्धि होगी।
आपको बता दें की राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार यानि आज पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां बारिश होने की संभावना नहीं हैं।
0 comments:
Post a Comment