न्यूज डेस्क: कोरोना के संकट को खत्म करने के लिए भारत में 3 मई तक लॉकडाउन हैं। इस लॉकडाउन में लोगों को घर से बाहर जानें की अनुमति नहीं हैं। जिसके कारण लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों की मानसिक स्थिति भी खराब हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारत के कई राज्य लॉकडाउन को बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन सरकार को इन बातों पर भी विचार करने की जरुरत हैं। क्यों की ज्यादा दिन एक लॉकडाउन रहा तो भारत में मानसिक रोगियों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि होगी।
आपको बता दें की लॉकडाउन की वजह से लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे है और सुसाइड कर रहे है। कुछ दिन पहले दिल्ली एनसीआर से ऐसी खबर सामने आया है। जहां लॉकडाउन की वजह से तनावग्रस्त हुई एक शिक्षिका ने सुसाइड कर लिया है।
भारत में लॉकडाउन की वजह से कई लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो बहुत से लोग डिप्रेशन में आ जाएंगे।
0 comments:
Post a Comment