न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण भारत में बेरोजगारी की दर तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इसी बिच हरियाणा में नए कर्मचारियों की भर्ती पर एक साल के लिए रोक लगा दी गई है। एक साल तक राज्य में किसी भी प्रकार की कोई भर्ती नहीं होगी। इससे लाखों युवाओं का सपना टूट सकता हैं।
इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा भी बंद कर दी है। जिससे कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। आपको बता दें की कर्मचारियों को एलटीसी भी नहीं मिलेगा और डीए व इसके एरियर पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही साथ सरकारी कर्मचारियों को यात्रा करने पर मिलने वाला भत्ता भी आगामी आदेशों तक नहीं मिलेगा।
लेकिन कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग के जरिए पहले से चली आ रही भर्तियों को ही पूरा किया जाएगा। जो लोग किसी नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं वो सभी नौकरियां ली जाएगी। लेकिन नई भर्ती नहीं होगी।
0 comments:
Post a Comment