न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू हैं। लेकिन केंद्र सरकार के आदेश के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन में लोगों को काम करने की छूट दी हैं। लेकिन बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों से बिहार सरकार चिंतित हैं और वो अभी किसी भी काम के लिए छूट नहीं देना चाहती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार में राज्य के लोगों को कुछ काम के लिए छूट देने की योजना बनाई हैं। केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप मजदूर वर्ग के लोगों एवं जरूरतमंदों के जीविकोपार्जन के लिए जरूरी आर्थिक गतिविधियों का संचालन राज्य में शुरू कराया गया है।
आपको बता दें की ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य किए जा रहे हैं। मनरेगा के माध्यम से भी कार्य कराए जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के माध्यम से बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। साथ ही साथ ग्रीन जोन में कुछ दुकाने खोलने की भी अनुमति दी गयी हैं।
लेकिन जो जगह हॉट स्पोर्ट हैं वहां किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। साथ ही साथ यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। आपको बता दें की बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 356 हो गयी हैं।
0 comments:
Post a Comment