न्यूज डेस्क: बिहार का मुंगेर धीरे धीरे वुहान बनता जा रहा हैं। यहां कोरोना वायरस की चेन बन गयी हैं। जिसे तोड़ना बहुत जरूरी हैं। बिहार सरकार के द्वारा जारी रिपोट के अनुसार बिहार में 366 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 92 कोरोना पॉजिटिव सिर्फ मुंगेर में पाये गये है. यहां प्रतिदिन मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं।
92 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ मुंगेर जिला पहले नंबर पर है. वहीं बिहार में मंगलवार को 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है. इनमें गोपालगंज के छह, कैमूर के चार, जहानाबाद के तीन, मुंगेर के दो और शेखपुरा, बक्सर, बांका, सीतामढ़ी व अररिया के एक-एक मरीज शामिल है। इतना ही नहीं इन मरीजों के कारण कई लोगों को भी सक के दायरे में रखा गया हैं।
बिहार सरकार ने मुंगेर से कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन को और भी सख्त करने को कहा गया हैं। साथ ही साथ घर-घर जा कर स्केनिंग करने की भी वेवस्था की गयी हैं। यहां बाहर से आए लोगों के कारण संक्रमण बढ़ रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment