लॉकडाउन में 70 लाख महिलाएं हो सकती है गर्भवती : यूएनएफपीए

न्यूज डेस्क: कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिससे महिलाओं पर कई तरह के जुर्म बढ़ गए हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने कहा है कि प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने के कारण निम्न और मध्यम आय वाले देशों में करीब पांच करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं। साथ ही साथ लॉकडाउन लगने से वो हमेसा अपने पति के पास हैं। जिनसे आने वाले महीनों में अनचाहे गर्भधारण के 70 लाख मामले सामने आ सकते हैं। 
एक ताजा अध्ययन के अनुसार कोरोना के कारण जीतनी लोगों की मौत होगी। उससे ज्यादा बच्चे आने वाले समय में बढ़ सकते हैं। कोरोना संकट के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। ऐसे में उनके अनचाहे गर्भधारण का खतरा है और महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। 

अध्ययन के मुताबिक, छह माह का लॉकडाउन महिलाओं के लिए जुर्म के सम्मान साबित हो सकती हैं। इससे घरेलु हिंसा और यौन शोषण के केस भी बढ़ सकते हैं। आपको बता दें की ये तमाम आंकड़े अमेरिका के जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के एवेनिर हेल्थ और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किए गए हैं। ये सिर्फ एक अध्ययन के अनुसार तैयार किया गया आंकड़ा हैं। 

0 comments:

Post a Comment