न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन हैं। जिससे स्कूल, कॉलेज सभी संस्थान बंद पड़े हैं। लेकिन बच्चों के पढ़ाई के लिए ऑनलाइन वेवस्था की गयी हैं। इसी बीच झारखण्ड सरकार ने आदेश दिया हैं की राज्य में 15 जून से स्कूल खोली जाएगी। साथ ही साथ स्कूल खुलने के बाद 2 घंटे की अधिक पढ़ाई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड सरकार ने केंद्र को बताया कि राज्य में कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। इसके तहत सरकारी स्कूल खुलने के बाद उनम प्रतिदिन पांच के बजाय सात घंटे पढ़ाई होगी। साथ ही साथ स्कूल में मिडे मिल की वेवस्था रहेगी।
झारखण्ड सरकार ने केंद्र से पैसों की भी मांग की। उन्होंने बताया की समग्र शिक्षा अभियान तथा मिड डे मील योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 में केंद्र से 646 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। पिछले वर्ष केंद्र से 2626 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था, जिनमें केंद्र से 1560 करोड़ झारखंड को मिलने थे। इनमें 914 करोड़ ही राज्य को मिले हैं।
0 comments:
Post a Comment