बिहार के सभी पंचायत के मुखिया पर बड़ी कारवाई, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया की कमाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस कमाई को रोकने तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार एक्शन मूड में आ गई हैं। खबर के अनुसार बिहार के सभी पंचायत के मुखिया पर कारवाई हो सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मुखिया पर नकेल कसने के लिए जीविका दीदी के द्वारा सोशल ऑडिटिंग का काम शुरू किया गया हैं। इसके तहत सरकार सभी पंचायत में चल रहे काम का लेखा जोखा लेगी। अगर कोई मुखिया इसमें गलत पाया जाता हैं तो सरकार उसपर सख्त कारवाई करेगी।

आपको बता दें की जीविका दीदियों को सरकार ने जो यह टास्क सौंपा है उससे मुखियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। क्यों की इससे कई मुखिया के पोल खुल रहे हैं। जीविका दीदियां मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जन वितरण प्रणाली और शौचालय निर्माण के काम का सोशल ऑडिट कर रही हैं। साथ ही साथ गांव में मुखिया ने क्या-क्या काम किया। इसका पूरा डिटेल्स सरकार को दे रही हैं। जिससे मुखिया की चिंता बढ़ गई हैं।

0 comments:

Post a Comment