बिहार में आम आदमी को भी मिलेगा पेंशन, अभी करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में आम आदमी के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत।  इस योजना के तहत 60 साल के ऊपर उम्र के सभी लोगों को पेंशन दिया गया रहा हैं। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश का पेंशन योजना राज्य में सभी बूढ़े पुरुषो और महिलाओ को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के लिए पेंशन प्रदान करती है। इससे बुढ़ापे में आर्थिक स्थिति बेहतर रहती हैं और इंसान को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ता हैं।

कितना मिलेगा पेंशन।
खबर के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत बिहार के 60 से 79 वर्ष की आयु के वृद्धजनों को सरकार द्वारा हर महीने 400 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही हैं। वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को  हर महीने 500 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही हैं।

कैसे करें अप्लाई।
इस पेंशन योजना के प्लाई करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://sspmis.in/ पर विजिट करें। साथ ही साथ ऑनलाइन आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment