न्यूज डेस्क: बिहार के विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाले शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए भी राज्यकर्मियों की तरह 10 की जगह 14 प्रतिशत का अंशदान राज्य सरकार करेगी।
खबर के मुताबिक इसका लाभ 01 सितम्बर, 2005 के बाद से मिलेगा। सरकार ने इसकी पूरी प्लानिंग कर कर ली हैं। उपमुख्यमंत्री सुशिल मोदी ने बताया कि पहले विश्वविद्यालय कर्मियों के मूल मासिक वेतन एवं महंगाई भत्ते के योग की 10 प्रतिशत राशि अंशदान के रूप में कटौती की जाती थी और उतना ही अंशदान भी दिया जाता था। लेकिन सरकार ने अब इसमें बदलाव किया हैं।
बिहार वित्त विभाग के अनुमति मिलने के बाद इसे बढ़कर 14 प्रतिशत कर दिया गया हैं। इससे बिहार के विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाले कर्मियों की पेंशन में भी वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। साथ हीं साथ इन कर्मियों की पेंशन निधि या निवेश पैटर्न का विकल्प चुनने की सुविधा भी प्राप्त होगी।

0 comments:
Post a Comment