बिहार में 10 हजार पदों पर होगी भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में करीब 10000 पदों पर वैकेंसी निकल सकती हैं। इसकी प्रक्रिया साल 2021 के पहले महीने से शुरू हो सकती हैं। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक आम जनता का दाखिल खारिज, जमाबंदी, एलपीसी जैसे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बिहार में बंपर वैकेंसी निकाली जा सकती हैं। इसकी घोषणा बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने की हैं। इन्होने कहा है की बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

योग्यता : आपको बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए योग्यता 12वीं पास या स्नातक निर्धारित की जा सकती हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जायेगा। उम्मीदवार इसपर नजर बनाये रखें।

आवेदन की तिथि : मंत्री रामसूरत राय ने कहा है की राजस्व विभाग में 10 हजार पदों पर सरकारी वैकेंसी निकाली जाएगी, जिसकी प्रक्रिया नए साल में मार्च महीने तक पूरी हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment