बिहार के ये 5 शहर बनेंगे नगर निगम, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पांच और शहरों को नगर निगम बनाया जायेगा। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खबर के मुताबिक बिहार के बक्सर, बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी और समस्तीपुर शहर को नगर निगम का दर्जा दिया जायेगा। इससे बिहार में नगर निगमों की संख्या 12 से बढ़कर 17 हो जाएगी। इससे शहर में रहने वाले लोगों की सुविधाएं भी बढ़ जाएगी।

बता दें की बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद के निर्देश के बाद विभाग ने नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बहुत जल्द इसे लागू किया जायेगा। इसकी प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही हैं।

बिहार के इन शहरों को नगर निगम का दर्जा मिलने से यहां ड्रेनेज, चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और गुणवत्ता युक्त पेयजल की पूरी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ इन शहरों को कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होगी। इससे यहां के लोगों की कई तरह की समस्या खत्म हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment