बिहार में सरकारी कर्मचारियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक आदेश जारी किया गया हैं, जिसमे ये कहा गया है की प्रशासनिक पदाधिकारी व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 15 फरवरी तक संपत्ति का ब्योरा जमा करना हैं।

खबर के मुताबिक ये कर्मचारी अपने चल अचल संपत्ति का ब्योरा 15 फरवरी 2021 तक नहीं देते हैं तो इनका वेतन स्थगित रहेगा। इसलिए सभी कर्मचारी अपने संपत्ति का ब्योरा निकासी व व्ययन पदाधिकारी को जल्द से जल्द जमा करें। 

बता दें की राज्य में सरकार द्वारा आइएस से लेकर तृतीय श्रेणी के कर्मियों का चल अचल संपत्ति ब्योरा मांगा जा रहा है। वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मी को संपत्ति का ब्योरा नहीं मांगा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इन अधिकारियों और कर्मचारियों के एनआइसी के माध्यम से 31 मार्च से पहले संपत्ति का ब्योरा को सार्वजनिक किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment