IGNOU में निकली हैं सरकारी नौकरियां, 21 दिसंबर अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए IGNOU ने नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इग्नू में 21 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और 1 सिक्यूरिटी ऑफिसर समेत कुल 22 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन की तिथि :

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 1 दिसंबर 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 दिसंबर 2020

चयन प्रक्रिया : जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इग्नू के इन  पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं। पूरी जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आधिकारिक वेबसाइट :http://ignou.ac.in/

0 comments:

Post a Comment