खबर के अनुसार अमेरिका की आईटी कंपनी कोहेसिटी ने आईआईटी छात्र को करीब 1.5 करोड़ रुपये का जॉब ऑफर किया है। तो वहीं नीदरलैंड की कंपनी ऑप्टीवर ने आईआईटी के छात्रों को एम्सटरडम और सिडनी में जॉब के लिए करीब 1.4 करोड़ का सैलरी पैकेज दिया है।
बता दें की कोरोना काल में भी आईआईटी के छात्रों की सैलरी पैकेज में कोई कमी नहीं आई हैं और पहले के मुकाबले सैलरी पैकेज में वृद्धि देखने को मिली हैं। आईआईटी बॉम्बे के पहले सेशन में करीब 18 कंपनियां पहुंचीं जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐप्पल, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट, क्वालकॉम, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, बेन एंड कंपनी ने छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी कानपुर में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, क्वांटबॉक्स, ग्रेविटन ट्रेडिंग ने भारी पैकेज पर छात्रों को जॉब ऑफर की है। इसी तरह देश के अन्य आईआईटी संस्थान में भी कई विदेशी कंपनियों ने छात्रों को बड़ा सैलरी पैकेज दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment