बिहार के 13 विभागों में होगी बहाली, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ  रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 13 विभागों में भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) बहुत जल्द नोटिस जारी कर सकता हैं। क्यों की बिहार कैबिनेट ने भर्ती की मंजूरी दे दी हैं।

किन पदों पर होगी बहाली। 

खबर के मुताबिक BPSC  44 असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी कर सकता हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। जो लोग असिस्टेंट आर्किटेक्ट बनना चाहते है वो बिहार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की कभी भी नोटिस जारी किया जा सकता हैं।

किन विभागों में होगी बहाली।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार BPSC असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर नगर आवास एवं विकास विभाग, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम, बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, आधारभूत संरचना विकास निगम सहित कुल 13 विभागों में भर्ती करेगा।

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट :http://www.bpsc.bih.nic.in/ 

0 comments:

Post a Comment