खबर के मुताबिक बिहार में फिलहाल जूनियर बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ कर दिया है कि ठंड कम होने पर ही इसको लेकर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी तब उसमे स्कूल खोलने और ना खोलने पर चर्चा की जाएगी।
बता दें की बिहार में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं। लेकिन कुछ स्कूलों में कोरोना के भी मामले सामने आये हैं। जिससे सरकार अभी जूनियर बच्चों के स्कूल खोलना नहीं चाहती हैं। मुख्य सचिव ने ये भी कहा की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना रिस्की हो सकता हैं।
बिहार के जूनियर बच्चों को फिलहाल अभी घर पर रहकर ही पढ़ाई करनी पड़ेगी। इसकी पढ़ाई ऑनलाइन के द्वारा जारी रहेगी। बता दें जूनियर बच्चों के स्कूल खोलने को लेकर अभी राज्य के अभिभावक भी सहमत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment