खबर के अनुसार नॉर्थ सिक्किम के ना कूला सेक्टर में पिछले सप्ताह चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को बदलने की कोशिश की तथा भारतीय सीमा में घुसाने का प्रयास किया। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया तथा चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया।
बता दें की इस दौरान दोनों देश के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई। जिसमे करीब 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से कहा है की इस झड़प में चार भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। झड़प के स्थान पर तनाव बना हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अभी स्थिति सामान्य हैं। लेकिन भारतीय सेना ने एकबार फिर चीन को सबक सिखाया हैं। बता दें की भारत और चीन के बीच ये झड़प ऐसे वक्त पर हुई हैं। जिस वक्त दोनों देशों के बीच नौवें स्तर की बातचीत चल रही हैं।

0 comments:
Post a Comment