बिहार में 221 पदों पर होगी बहाली, आरक्षण रोस्टर जारी

पटना: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। क्यों की BPSC Judicial Service के करीब 221 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी कर सकती हैं। क्यों की BPSC ने इसकी तैयारी शुरू कर ली हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक BPSC ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया हैं। इसी रोस्टर के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी। इस रोस्टर के मुताबिक 221 पदों पर भर्ती आरक्षण कोटिवार सूची के द्वारा होगी।

बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार BPSC बहुत जल्द नोटिस जारी करेगा। भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगा। इसको लेकर पूरी डिटेल्स प्रकाशित होने वाले नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

अगर आप  Judicial Service एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आप बिहार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की भर्ती को लेकर कभी भी सूचना प्रकाशित किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment