किसानों को 25 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार, ऐसे उठाये लाभ

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार राज्य के किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कई तरह के फैसले ले रही हैं ताकि किसानों की परेशानी को दूर किया जा सके।

खबर के अनुसार बिहार में मखाना और चाय उत्पादन के लिए 25 फीसदी तक सब्सिडी देगी। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। सब्सिडी का लाभ किसानों के सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जायेगा। इससे किसानों को कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे।

बता दें की किसानों को मखाना, फल , सब्जियां, मधु, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, मक्का, बीज एवं चाय उत्पादन के लिए बिहार सरकार सब्सिडी का लाभ देती हैं। इससे किसानों को इन चीजों की खेती करने में आर्थिक सहायता प्राप्त होता हैं।

कैसे उठाये लाभ : बिहार में इन चीजों की खेती करने वाले किसान बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति (बीएआइपीपी) की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में भाग ले सकते हैं और सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment