यूपी के छात्र-छात्राओं को इस दिन मिलेगी छात्रवृति, आदेश जारी?

न्यूज डेस्क: यूपी में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के 10वीं क्लास से उत्तर के छात्र-छात्राओं को बहुत जल्द छात्रवृति की राशि उनके बैंक अकाउंट में आ जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

कब मिलेगी छात्रवृति: खबर के अनुसार 26 जनवरी से छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि आना शुरू हो जायेगा।

किसे मिलेगा लाभ : आपको बता दें की यूपी के समाज कल्याण विभाग की ओर से कक्षा 10 से ऊपर के अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के गरीब व जरूरतमंद आवेदक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी। 

इसकी जानकारी देते हुए विभाग के सहायक निदेशक सिद्धार्थ मिश्र ने कहा है की 5 नवम्बर 2020 तक जिन छात्र-छात्राओं ने इसके लिए आवेदन किये थे। उन सभी छात्र-छात्राओं के बैंक अकाउंट में 26 जनवरी के बाद छात्रवृति की राशि आ जाएगी।

0 comments:

Post a Comment