बिहार में ये हैं सरकारी जमीन, इसे भूल कर भी ना खरीदें

पटना: बिहार के गांव/शहर में बहुत सी जमीन सरकारी हैं। उस जमीन पर सरकार का अधिकार हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग उस जमीन का खरीद बिक्री कर रहे हैं। आज इसी विषय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मुताबिक जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में कौन ही जमीन सरकारी हैं और उसपर सिर्फ सरकार का अधिकार हैं।

बिहार में ये हैं सरकारी जमीन। 

1 .केसरे हिन्द की जमीन भारत सरकार की होती हैं। जब जमीन के नक्शा में केसर हिन्द लिखा दिखाई दें तो समझ जाये की ये भारत सरकार की जमीन हैं।

2 .बिहार की वैसी जमीन जिसपर मेला या हाट लगता हैं उस जमीन की खरीद बिक्री नहीं होती हैं। ये जमीन को सिर्फ लीज पर दिया जाता हैं।

3 .गांव/शहर में मौजूद गैर मजरुआ मालिक की जमीन सरकारी होती हैं। इसपर सिर्फ बिहार सरकार का अधिकार होता हैं।

4 .बता दें की बिहार में गैर मजरुआ आम जमीन सार्वजनिक होती हैं। इसका उपयोग गांव/शहर के सभी लोग कर सकते हैं।

5 .बिहार में बकाश्त सरकारी जमीन मानी जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment