बिहार में मुखिया को मिला नया काम, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार के गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार गांव की गलियों में सोलर सट्रीट लाइट लगाने जा रही हैं। इस योजना की शुरुआत भी कर दी गई हैं। बहुत जल्द गांव की गलियां रोशनी से जगमगाने लगेगी।

सरकारी आदेश के मुताबिक गांव की गलियों में सोलर सट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी मुखिया को दी गई हैं। बता दें की मुखिया जी के माध्यम से ही गांव की गलियों में सोलर सट्रीट लाइट लगाई जाएगी। मुखिया ही सोलर सट्रीट लाइट लगाने के लिए एजेंसी को मंजूरी देंगे।

बता दें की मुखिया को बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की सूची में शामिल कंपनियों की लिस्ट दी जाएगी। इनमे से कौन सी कंपनियां गांव में सोलर सट्रीट लाइट लगाई ये काम मुखिया को करना होगा। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं।

बिहार के गांवों में बहुत जल्द ये काम शुरू हो जायेगा और मुखिया के माध्यम से गांव-गांव में सोलर सट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी भी मुखिया को ही सोपि जा सकती हैं। ताकि कुछ खराबी होने पर तुरंत ठीक किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment