आज से इन ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू, देखें टाइम टेबल?

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार से भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से काफी यात्रियों को आने-जानें में सुविधा होगी।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर के सांसद अजय मंडल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की पूरी डिटेल्स आप IRCTC की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रेन का टाइम टेबल : बता दें की भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 7.50 बजे भागलपुर से खुलेगी और शाम 4.05 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं बापसी में यह ट्रेन जयनगर से रात 8.30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

ट्रेन का स्टॉपेज: यह ट्रेन आते और जाते समय भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, साहिबपुर कमाल, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, जयनगर स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। आप टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment